E-Paper

मतलूबपुर ग्राम सभा में एक भी सफाई कर्मी नहीं जगह-जगह जमा है गंदगी का अंबार


अहरौला। विकासखंड के मतलूबपुर ग्राम सभा में एक भी सफाई कर्मी न होने से जगह-जगह साफ-सफाई का काम बाधित है मतलूबपुर ग्राम सभा बाजार और कस्बा से जुड़े होने के कारण कचरा जमा है नालियां जाम है वहीं ग्राम सभा में मौजूद सार्वजनिक शौचालय की भी साफ सफाई समय से नहीं हो पा रही है पूरे ग्राम सभा में जगह-जगह कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसकी साफ सफाई नहीं हो पा रही है ग्राम प्रधान सच्चिदानंद मोदनवाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेज कर ग्राम सभा में दो सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग की है सच्चिदानंद मोदनवाल ने बताया मौके पर पहले यहां एक सफाई कर्मी की तैनाती थी जिसके लापरवाही के कारण छठ पर्व में निलंबित कर दिया गया है तब से कोई सफाई कर्मी तैनात नहीं किया गया है और साफ सफाई करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!