साहित्य

स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर दस्तक देती कविता

डॉ रामशंकर चंचल

देश का चर्चित
माननीय सोच और चिंतन
के प्रधानमंत्री
उम्दा सटीक लेखन के
धनी स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी
के जन्म दिवस पर याद
आता है उनका अद्भुत
किरदार जो सदियों जिंदा रहेगा
मानवीय सोच और चिंतन के लिए
अद्भुत मसीहा के रूप में
आज के समय जब राजनीति में
लुप्त हो गई है
मानवता और संवेदना जो
हाशिए पर खड़ी है
ऐसे समय उनकी आत्मा
मन और किरदार को
जिंदा रखें रहना होगा
धन्य है भारत की धरा
जहां स्व अटल बिहारी वाजपेयी जैसे
महान साहित्य साधक
महान मानवीय सोच और चिंतन के
समर्थक रहे हैं
आज उनके जन्मदिन पर
ईश्वर से प्रार्थना है
है प्रभु इस देश को
स्व अटल बिहारी वाजपेयी जैसे
कुछ और महान्
देवत्व इंसान दे
ताकि देश में
फिर से भाई चारा
प्रेम और सुखद अहसास को
सुख सुकून को
बसाया जा सकता है और
देश अमन प्रेम और शांति से
चल विकास और उन्नति में
अपना कीमती समय दे
ताकि सारे विश्व में
भारत माता की अद्भुत सुखद
छवि मुस्कान बरकरार रहे
डॉ रामशंकर चंचल
झाबुआ मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!