
श्री अटल बिहारी वाजपेई
जन्मदिन की बधाई
तुम्हारे लिए ।
श्रीकृष्ण बिहारी वाजपेई जनक
जननी कृष्णा देवी
तुम्हारे लिए ।
पच्चीस दिसंबर सन चौबीस
स्वर्णाक्षरों में अंकित
तुम्हारे लिए।
अद्भुत प्रतिभा के धनी
नेता, पत्रकार, कवि
तुम्हारे लिए ।
राष्ट्रवाद की अमिट छवि
प्रधानमंत्री और कवि
तुम्हारे लिए।
राष्ट्रहित आदर्शों के धनी
जीवन उच्च विचार
तुम्हारे लिए ।
सर्वोपरि देश ,समर्पित सेवा
तन- मन- धन
तुम्हारे लिए।
भारतरत्न, अजर अमर हो
सदा करें गुणगान
तुम्हारे लिए।
राजनीति के कांटे चुने
शब्दों में बुने
तुम्हारे लिए।
युवाशक्ति का कर आव्हान
न्योछावर किया आजीवन
तुम्हारे लिए।
शताब्दी जन्मदिन मना रहे
शत – शत- नमन
तुम्हारे लिए ।
भारतरत्न अटल बिहारी जी
राष्ट्र प्रेरणा स्थल
तुम्हारे लिए।
फायकू ,रंजना हरित के
उत्तर प्रदेश बिजनौर
तुम्हारे लिए।



