शिक्षा और स्वास्थ्य का संगम: अल्बाट्रॉस स्कूल में पुस्तक ‘मेरे एहसास’ का विमोचन सह स्वास्थ्य शिविर
अल्बाट्रॉस स्कूल में स्वास्थ्य जांच एवंं नेत्र परीक्षण एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम

अल्बाट्रॉस स्कूल देवघर में शुक्रवार को विद्यालय के डायरेक्टर इं० इंद्रदेव सिंह के मार्गदर्शन में बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. सुनील कुमार द्वारा 24 छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ऊँचाई-वजन तथा आंखों की दृष्टि की जांच की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। वहीं उपस्थित अभिभावकों को बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखने के साथ हीं मोबाइल से दूर रखने के लिए जागरूक किया गया।
शिविर का सफल संचालन विद्यालय के सभी कर्मियों के सहयोग से संभव हो सका, जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में विद्यालय की उप प्राचार्या “तृषा सिंह” द्वारा संकलित पुस्तक “मेरे एहसास” का स्थानीय विमोचन डॉ. संजय, डॉ. सुनील कुमार एवं श्वेत पत्र के संपादक श्री झा के कर-कमलों से किया गया तथा उन्हें पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
विद्यालय कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवघर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सह फिजिशियन डॉ संजय कुमार, देवघर के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार, श्वेत पत्र के संपादक श्री आशुतोष झा जी एवं जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता सह करणी सेना के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
तृषा सिंह✍️
देवघर, झारखंड
