मालवीय–अटल जयंती पर दि ग्राम टुडे और अनिल अभिव्यक्ति ने साहित्य विभूतियों को किया सम्मानित

देहरादून। भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के पावन अवसर पर दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह एवं अनिल अभिव्यक्ति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साहित्यिक प्रतिभा सम्मान समारोह में देश–विदेश के चुनिंदा 111 साहित्यकारों को मालवीय–अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन दि ग्राम टुडे के समूह संपादक डॉ. शिवेश्वरदत्त पाण्डेय तथा अनिल अभिव्यक्ति के संपादक डॉ. अनिल शर्मा ‘अनिल’ द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने की, जबकि अमन कुमार त्यागी एवं सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय ने किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अनिल पाण्डेय ने महामना मालवीय और अटल बिहारी वाजपेई के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा देते हैं।
मुख्य अतिथि अमन कुमार त्यागी ने कहा कि हिन्दी, हिन्दू और हिन्दुस्तान के लिए महामना मालवीय का योगदान अतुलनीय है।
वहीं सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ ने मालवीय एवं अटल जी पर समसामयिक काव्यपाठ प्रस्तुत कर वातावरण को साहित्यिक गरिमा से भर दिया।
डॉ. अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने कहा कि देश और धर्म के प्रति समर्पित लेखन करने वाले साहित्यकार सदैव सम्मान के पात्र होते हैं और युगों तक स्मरण किए जाते हैं।
डॉ. शिवेश्वरदत्त पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि साहित्यकारों को समय-समय पर सम्मानित कर राष्ट्रीय विचारधारा के प्रसार और साहित्यिक चेतना को सुदृढ़ करना इस आयोजन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम साहित्यिक गरिमा, राष्ट्रबोध और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त उदाहरण बना।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से चयनित 111 साहित्यकारों को मालवीय–अटल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया, जिनमें दुर्गेश मोहन,डॉ॰ सुमन मेहरोत्रा, लक्ष्मी सिंह,सुषमा श्रीवास्तव, डा राजेश तिवारी मक्खन,गोविन्दसूचिक, ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार मिश्र,बंदना मिश्रा,सुनील कुमार महला,राम किशोर वर्मा,वर्तिका अग्रवाल “वरदा”,विरेन्द्र जैन माहिर
डॉ रामशंकर चंचल,रश्मि मृदुलिका,
कुलदीप सिंह रुहेला,महेजबीन मेहमूद राजानी,ज्योती वर्णवाल
अंजलि गोयल अंजू,एल.के विकास मिश्रा एडवोकेट,डॉ०घनश्याम बादल डॉ.उदयराज मिश्र,कार्तिक नितिन शर्मा,मीना जैन,नूर फातिमा खातून “नूरी”,दिनेश पाल सिंह दिलकश डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव,डॉ . अनीता शाही सिंह,डाॅ.विजय प्रताप शाही,सुशील त्रिवेदी “अनुज” शिव कुमार चंदन,जयचन्द प्रजापति ‘जय’,हरिहर सिंह चौहान,कैलाश चंद साहू,प्रतिमा पाठक,सीता सर्वेश त्रिवेदी,विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’, ममता श्रवण अग्रवाल,कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना,हरमिंदर कौर,डॉ मीना कुमारी परिहार ‘मान्या’,पूनम त्रिपाठी,मनीषी सिन्हा,निधि वर्मा एकता गुप्ता ‘शब्दिता’,सुधीर श्रीवास्तव,नीतू रवि गर्ग “कमलिनी” डॉ अमित कुमार बिजनौरी,डॉ. नवनीता दुबे नूपुर,डाॅ. रशीद ग़ौरी, कुमुद रंजन सिंह, डाँ आदेश कुमार पंकज,कमल पटेल,आचार्य पंडित धर्मानंद त्रिपाठी गुरु ,सुमन बिष्ट सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’,ऋतु जैन प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी, नन्द किशोर बहुखंडी,डा. राजेश तिवारी ‘मक्खन’,विद्या शंकर विद्यार्थी,रंजना हरित,धीरेन्द्र कुमार जोशी,डॉ उषा जलकिरण,डॉ मंजु जौहरी मधुर,ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति,राकेश वर्मा, संजय प्रधान,सत्येन्द्र कुमार पाठकलक्ष्मण लड़ीवाला ‘रामानुज’ मधु माहेश्वरी,डॉ ऋतु अग्रवाल, निवेदिता सिन्हा,धीरज कुमार शुक्ला ‘दर्श,’ कविता ए झा, डॉक्टर गीता पाण्डेय अपराजिता, नीलम अग्रवाल ‘रत्न’ रेखा रानीज शशिकांत, श्रीवास्तव, प्रोफेसर शरद नारायण खरे, मुकेश कुमार दीक्षित शिवांश, आचार्य धीरज द्वेदी याज्ञिक, राधा श्री शर्मा, पवनेश मिश्रा, रचना कुंदनानी आदि मुख्य रहे।




