साहित्य समाचार

कवियत्री व शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’ को मिला भारत रत्न अटल सम्मान

पंजीकृत पत्रकारों का राष्ट्रीय संगठन प्रिंटमीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘भारत रत्न अटल सम्मान समारोह 2025’ का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्व की भांति इस बार भी देश-विदेश और प्रदेश में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों साहित्यकारों तथा कवियों-कवियत्रियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड की कवियत्री श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’ को प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में भारत रत्न अटल सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सूचना एवं प्रसारण विभाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अब्दुल अजीज सिद्दीकी और उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा द्वारा दिया गया। श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी को यह सम्मान हिंदी भाषा में लेखन और हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए दिया गया है। प्रिंट मीडिया एसोसिएशन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’ की कविताएँ प्रेम, जीवन और रिश्तों की गहराई को छूती हैं, जिससे पाठकों को अपनी भावनाओं को समझने और व्यक्त करने में मदद मिलती है। उनकी कविताएँ न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि जीवन को गहराई से समझने और अनुभव करने का एक माध्यम भी प्रदान करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!