साहित्य

बाल मन

कविता ए झा

बोला एक दिन, छोटा बच्चा!
माँ! दुनिया में कौन है सच्चा ?

बोली, माँ सुन मेरे पुत्तर!
अभी न समझेगा तू उत्तर!

बेटा अभी हो तुम नादान!
कैसे? करेगा सच का ज्ञान!

माँ, बातों में बहलाती!
सही उत्तर सोच न पाती,

मुन्ना भी था बड़ा सयाना!
आसान नहीं उसे बहलाना।

बोली माँ, कौन है सच्चा?
तू ही बतला दे मेरा बच्चा !

मुन्ना बोला पकड़ती टीचर मेरा झूठ,
मुझे बचाने क्यों तुम पड़ती टूट ?

जब मैं बच जाता टीचर से,
तब होती तुम नाराज़ मुझसे!

फिर तुम मुझसे जाती रूठ….
और कहती, तेरे कारण बनी मैं झूठ,

माँ तुम सबसे सच्ची हो।
क्यों ? तुम इतनी अच्छी हो।

सुन मुन्ना ! अब मेरा उत्तर!
अच्छा होता हर माँ का पुत्तर।

कविता ए झा
नवी मुंबई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!