उत्तराखंड

रायपुर गांव में अखंड पाठ गुरुवाणी का श्रद्धापूर्वक आयोजन, बुकभराई संस्कार पर उमड़ी संगत

रुद्रपुर (उत्तराखण्ड)।
रुद्रपुर क्षेत्र के रायपुर गांव में सरदार लखमीर सिंह द्वारा अपने आवास पर तीन दिवसीय अखंड पाठ गुरुवाणी का श्रद्धा एवं सिख मर्यादा के अनुरूप आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान 27 दिसंबर से प्रारंभ होकर 29 दिसंबर को गुरु का अटूट लंगर के साथ संपन्न होगा।

यह पावन आयोजन सरदार लखमीर सिंह एवं उनके भाई स्वर्गीय सरदार राजेंद्र सिंह जी के पौत्र अर्शदीप सिंह एवं शुभदीप सिंह के बुकभराई संस्कार के शुभ अवसर पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर गुरुघर के सेवेदार ग्रंथी धर्म सिंह, गुरु चरण सिंह, राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह एवं जसविंदर सिंह ने पूरे विधि-विधान के साथ अखंड पाठ की सेवा निभाई। गुरुवाणी के सतत पाठ से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक, शांत एवं भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में आठ वर्षीय अर्शदीप सिंह के पिता सरदार हरपाल सिंह, शुभदीप सिंह के पिता सरदार बंटी सिंह तथा चाचा सरदार सुखचैन सिंह सहित परिवार के सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे रहे। वहीं सरदार मंजीत सिंह एवं अन्य संगत ने भी तन-मन-धन से गुरु सेवा में सहभागिता निभाई।

गांव व आसपास की संगत ने आयोजन को सिख संस्कार, परंपरा और गुरु भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए परिवार के इस धार्मिक प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!