सुभासपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ने क्षेत्र पंचायत के कार्यो पर उठाये सवाल

अहलौला। सुभासपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी यशवंत चौबे व प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह बुधवार को पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर करनपुर, अहरौला सहित कई गांव में जनचौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी सुभासपा नेता यशवंत चौबे ने बताया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गांव में जनचौपाल के माध्यम से मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए अपील की जा रही है समय सीमा के अनुसार एक दिन और मात्र है एसआईआर फॉर्म को भरकर संबंधित बीएलओं के यहां जमा करने की अपील कर उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है और मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का फरमान है की पंचायत व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसलिए गांव में जाकर ऐसे लोगों की पार्टी के निर्देश पर सूची तैयार की जा रही है की कि योजनाओं का लाभ पत्रों को दिया गया है या नही ऐसे ही आवास, शौचालय, पेंशन, वृद्धा पेंशन, आज की भी लोगों से जानकारी लेकर पार्टी नेतृत्व को सूची भेजी जाएगी जिससे ऐसे दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सके जिनके द्वारा सरकारी योजनाओं में अपात्रों को शामिल किया गया है। यशवंत चौबे ने अहरौला क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल उठाया हैं उन्होंने कहा क्षेत्र पंचायत के कार्यों में विकास के नाम पर सिर्फ धन का बंदर बांट किया गया है कई जगह लगाए गए आरोप्लांट लगने की कुछ दिन बाद ही खराब हो गए हैं ऐसे ही अन्य कार्य भी हैं जिसे आने वाले समय में मजबूती के साथ जनता के सामने लाएंगे गांव में चौपाल के माध्यम से और खुद भ्रमण कर विकास कार्यों की सूची भी बनाई जा रही है इस मौके पर सुनील चौबे, प्रतीक चौबे, मयंक गौड, उत्तम कुमार, रामनारायण सिंह,मोनू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
