
कैसे कर देती है मछली
गंदा सब तालाब,
दादा जी मुझको बतला दो
इसका पूर्ण हिसाब।
दादा बोले, जब एक मानव
करता दूषित काज,
पर उसके कारण हो जाता
दूषित पूर्ण समाज।
तभी लोग कहते हैं सारे
बस करके एक हिसाब,
गंदा सारा कर देती है
मछली एक तालाब।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409
दिनांक- 2-1-2026


