
पोते ने दादा से पूछा,
मुझे समझ न आता,
छोटी सी गागर में कैसे
सागर है भर जाता?
दादा बोले, कोई भी जब
शब्द बहुत कम लेता,
कम शब्दों में ही वह ज्यादा
बहुत अधिक कह देता।
ऐसे लोगों के बारे में
सभी यहां कह देते,
वे तो भैया गागर में ही
सागर को भर लेते।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409
दिनांक- 29-1-2026




