
हम आजाद देश में रहने वाले
आजादी हमको प्यारी है -2
क्यूँ कहते हैं लोग यहाँ पर
कि लड़कियाँ तो बेचारी हैं
इतिहास प्रमाण है कि
स्वंय के सिवा, किसी से न हारी है -2
आजाद तो हो गए हम
अंग्रेजों की जंजीरों से
ब्रिटिशों की हुकूमत से
राजाओं के शासन से
पर कैद रह गए हम,
पितृसत्ता के विचारों में-2
इज्ज़त की पहेलियों में
भले घर की पैदाइशों में
दुल्हन की नुमाइशों में
ज़ुल्म तो हो रहा हम पर -2
कभी तेजाब से भरी बोतल से
कभी बहशी इंसानों के हाथों से
कभी दहेज की मांगों से
एक मांग है हम बेटियों की,
सुनना थोड़ा ध्यान से-2
कि हमको भी आजाद कर दो
रोकना टोकना छोड़ दो
और हमको भी बेबाक कर दो
अब आत्मा भर गई है
डरते डरते सदियाँ बीत गई हैं
दे दो आजादी हमको
और हमको भी बेबाक कर दो
*लेखिका-अनामिका श्रीवास्तव*




