
इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की सेवा पूर्णकर सेवानिवृत्त होने पर सर्वश्री मोहन सिंह यादव, माधव प्रसाद कुशवाह, ट्रांसमिशन कंपनी के महेश अग्रवाल, शिवाजी रोड़े का मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंदौर की ओर से स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ट्रांसमिशन कंपनी के झोनल सेक्रेट्री जे एल जोशी, मदन वर्मा माणिक (कवि एवं लेखक) प्रदेश प्रवक्ता फेडरेशन, एन के जैन सहित साथियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया व बधाई व शुभकामनाएं दी तथा फेडरेशन इंदौर के झोनल सेक्रेट्री एन के यादव ने शुभेच्छा दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
– मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
कवि-लेखक एवं साहित्यकार
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
इंदौर, मध्यप्रदेश
दिनांक 01.01.2026




