साहित्य

गणतंत्र दिवस,,,

सौ, भावना मोहन विधानी

आओ सब मिलकर तिरंगा लहराए,
प्यार से हम सब गणतंत्र दिवस मनाएं।

संविधान ने दिया है सबको समान अधिकार,
कभी किसी की जाति और धर्म पर ना करें प्रहार।

अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी हम पालन करें,
सब मिलकर साथ रहे और मां भारती को नमन करें।

देश की आजादी के लिए वीरों ने लहू बहाया है,
तब जाकर हमने गणतंत्र दिवस खुशी से मनाया है।

गणतंत्र दिवस पर करें दिल से हर हिंदुस्तानी यह कामना,
सब एकता के साथ रहेंगे रखेंगे ना बदले की भावना।

गणतंत्र दिवस पर देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें,
देश नित नहीं ऊंचाइयों पर जाए हम सब इसका जतन करें।

सौ, भावना मोहन विधानी
अमरावती महाराष्ट्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!