
आनंद और उल्लास आ गया
फाल्गुन पावन मास आ गया
हिन्दू पंचांग का अंतिम मास
होली पर्व से बनता ये खास
गर्मी की धीरे शुरुआत हो गई
व्यंजनों की भी सूची बन गई
बढ़ने लगी है चंचलता मन में
लहर स्फूर्ति की दौड़ी तन में
मनाओ रंग बिरंगी शुभ होली
लगाओ अबीर गुलाल व रोली
परिवार अपना या हो मेहमान
खाओ खिलाओ खूब मिष्ठान
बहा दो बुराई वर्ण बौछारों से
त्यौहार मनाओ प्रेम आनंद से
मिलजुल रंग संग प्रेम बढ़ाओ
सुन्दर इन्द्रधनुषी पर्व मनाओ
मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री




