“50+ टैलेंट शो” में पत्रकार श्रेणी में डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को आमंत्रण

रुड़की। मेरा वजूद फाउंडेशन एवं इंसाइट टॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “50+ टैलेंट शो” कार्यक्रम में दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के संस्थापक एवं समूह सम्पादक डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को पत्रकार श्रेणी में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

यह कार्यक्रम आगामी 24 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे मुजफ्फरनगर जनपद के जारौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अनुभव को मंच प्रदान करना तथा समाज के सामने उनकी प्रेरणादायी प्रतिभा को प्रस्तुत करना है।
इस अवसर पर डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मान और अभिव्यक्ति का मंच देना एक सराहनीय पहल है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ भी दीं।




