फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन में भारतवीर अधिवक्ता को राष्ट्रीय जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 19 मार्च 2026।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 9 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इसी क्रम में अधिवक्ता भारतवीर को फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कानूनी प्रकोष्ठ के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति को 14 मार्च 2026 को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, भारतवीर अधिवक्ता उत्तराखंड राज्य से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से संगठन के हित में कार्य कर रहे हैं। उनकी कानूनी विशेषज्ञता, अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति के पश्चात भारतवीर अधिवक्ता ने राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि फेयर प्राइस शॉप (FPS) से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा संगठन को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस निर्णय से संगठन में उत्साह का वातावरण है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि भारतवीर अधिवक्ता के नेतृत्व में फेडरेशन के कानूनी कार्यों को नई गति और मजबूती मिलेगी।




