
हमको मौका अगर जो मिला
हम भी जीवन में कुछ कर देंगे।
नीरस है जिनका जीवन,
रंग उनके जीवन में भर देंगे।
हमको अगर मौका जो मिला,
हम भी ऐसा कुछ लिख देंगे,
अवसाद दूर हो जाए सबका,
आशाओं के रंग भर देंगे।
हमको अगर मौका जो मिला
हम सेवा पथ पर चल देंगे।
दीन हीन दुखी ना रहे कोई,
हम हिम्मत सब में भर देंगे।
हमको अगर मौका जो मिला,
हम सब में प्रेम का रंग भर देंगे।
पाप ,युद्ध बेकारी ना हो,
हम शांति सबके मन में भर देंगे।
हमको अगर मौका जो मिला,
नृत्य गायन खुशियों का प्रकाश बिखरा देंगे।
हम धरती को स्वर्ग तुल्य कर देंगे।
मधु वशिष्ठ फरीदाबाद हरियाणा




