
1–बाइस अप्रैल मनाया जाता
विश्व पृथ्वी दिवस
तुम्हारे लिए ।
2– पर्यावरण संरक्षण उपयोगिता
का महत्व बताता
तुम्हारे लिए ।
3– विश्व पृथ्वीदिवस शुरु किया
जेराल्ड नेल्सन ने
तुम्हारे लिए ।
4–वैश्विक तापक्रम वृद्धि की
ध्यान आकर्षित करता
तुम्हारे लिए ।
5–प्राकृतिक संसाधनों के क्षय
के मुद्दे उठता
तुम्हारे लिए ।
6–हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”
पृथ्वी दिवस थीम
तुम्हारे लिए ।
7–पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी
याद दिलाता पृथ्वीदिवस
तुम्हारे लिए ।
8–नवीकरणीय ऊर्जा पर केंद्रित
इस वर्ष का विषय
तुम्हारे लिए ।
9–न्यायसंगत और समृद्ध भविष्य
निर्माण हेतु प्रतिबद्ध
तुम्हारे लिए ।
10–वनों की कटाई रोकता
प्रदूषण कम करता
तुम्हारे लिए ।
डॉ स्वाति पाण्डेय ” प्रीत ”
वरिष्ठ साहित्यकार,




