साहित्य समाचार

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच द्वारा डा राशि सिन्हा के कथा संग्रह राम का अपहरण का लोकार्पण

हैदराबाद (तेलंगाना राज्य)। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास) आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य शाखा की 24वीं संगोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि साहित्यकार डा ऋषभदेव शर्मा और अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर उपाध्याय ( दिल्ली) ने की। इस अवसर पर प्रथम सत्र में युवा साहित्यकार डा राशि सिन्हा के कथा संग्रह ‘राम का अपहरण ‘ का लोकार्पण किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ डा स्वाती गुप्ता द्वारा सरस्वती वंदना से संपन्न हुआ। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष डा रमा द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत शब्द पुष्पों से बखूबी किया।
डा राशि सिन्हा की कहानी संग्रह “राम का अपहरण ” के लोकार्पण पर मुख्य अतिथि डा ऋषभदेव शर्मा ने कहा कि लेखिका समाज की विसंगतियों को गहराई से पकड़ती हैं और संग्रह के प्रतीकों के निर्वाह और भाषा की सरलता की प्रशंसा करते हुए महत्वपूर्ण कृति बताया। लेखिका की इम्पोर्टेंस,सच्ची उड़ान, हामी, श्राप का दंश और राम का अपहरण जैसी कहानियों के उद्देश्य की भूरी- भूरी सराहना की। लोकार्पण परिचर्चा में प्रसिद्ध लेखिका डा रमा द्विवेदी, सरिता दीक्षित, रेखा अग्रवाल, डा कृष्णा मणिश्री और स्वाति बालूरकर ने अपने विचार व्यक्त किए और कहानियों में समयानुकूल बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन विदुषी सरिता दीक्षित ने किया।
द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सभी कवियों और कवियत्री ने विविध विधाओं में सृजित सुंदर सरस काव्य पाठ किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री सुषमा त्रिपाठी, डा कृष्णा मणिश्री, ( मैसूर) , पंकज कुमार दास (बोकारो), दर्शन सिंह, सरला भूतोरिया, शिल्पी भटनागर, रश्मि तिवारी, शकुंतला मिश्रा, प्रो ऋषभदेव शर्मा आदि ने काव्य पाठ करके सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ का बखूबी संचालन तृप्ति मिश्रा ने किया।

—————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!