साहित्य

दिल्ली की साहित्यिक संस्था आर डी काव्यकुल संस्था ने कलमकारों को किया सम्मानित

दिनेश पाल सिंह

 

 

*योग्यता को दंडित करके हुनर को आप मिटाओगे*

*कवि दिनेश पाल सिंह ‘दिव्य’*

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आर. डी. काव्यकुल संस्था दिल्ली तथा साहित्य चेतना मंच चंदौसी के संयुक्त तत्वावधान में बी.एम.जी. इण्टर कॉलेज चंदौसी के प्रांगण में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सम्भल जनपद के मुख्य विकास अधिकारी गोरखनााथ भट्ट तथा चन्दौसी नगरपालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय कार्यक्रम अध्यक्ष रहीं।

इस कार्यक्रम में चन्दौसी नगर के प्रत्येक विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटर के टॉपर छात्र-छात्राओं को, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, बीएमजी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा सागर, आर.डी.काव्यकुल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजीत शर्मा रंग, बदायूँ ईकाई अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी अनुज, ने संयुक्त रूप से बेज लगाकर,अंग वस्त्र पहनाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही लता वार्ष्णेय ने योग दिवस पर बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अतिथि गोरखनाथ भट्ट ने विकसित भारत स्वच्छ भारत, नारी सम्मान एवं नवयुवकों को प्रोत्साहन दियाया। मिसाइल मैन अब्दुल कलाम जैसे संघर्ष शील व्यक्तित्व के जीवन पर प्रकाश डाला एवं विवेकानंद जी की जीवनी का उल्लेख किया।जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की कविताओं का वाचन किया एवं महिलाओं के संदर्भ में प्रसव पीड़ा का विधिवत वर्णन किया। उन्होंने बताया यदि माता स्वस्थ है तो संतान भी स्वस्थ पैदा होगी व आने वाले भारत को सुभाष चंद्र बोस, वीर शिवाजी,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई जैसे बच्चे देखने को मिलेंगे, जिससे देश सुरक्षित हाथों में विकसित होगा।

आर.डी. काव्यकुल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजीत शर्मा रंग की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ रंजीत शर्मा रंग ने कार्यक्रम आयोजक एवं संचालक दिनेश पाल सिंह दिव्य के सहपाठी मुकेश दीक्षित शिवांश की विशेष सराहना की और उन्होंने कहा कि चंदौसी में और भी ऐसे भव्य कवि सम्मेलन और काव्यकुंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आर. डी काव्यकुल संस्था दिल्ली की ओर से संभल इकाई के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित शिवांश, उपाध्यक्ष दिनेश पाल सिंह दिव्य को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्ति आदरणीय जन, योग्य छात्र-छात्राओं को विशेष सम्मान देना एवं नवोदित कवियों को मंच प्रदान करना है । कार्यक्रम का संचालन दिनेश पाल सिंह दिव्य ने किया।

इस कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल सेठ दिल्ली, प्रमोद कुमार गांधी, आकाश कुमार, नीलेंद्र सिंह, आकाश राघव अविनाश, इत्यादि का विशेष योग रहा।

सेवानिवृत्ति जन्म में जीत पाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, अशोक कुमार ,सुरेश पाल सिंह, दुर्ग पाल सिंह ,सुदेश पाल सिंह, जगदीश चंद्र राणा ,हरीश कठेरिया, हरिशंकर शास्त्री ,इंद्रजीत सिंह यादव , नरेंद्र कुमार, सिंह, भूपेंद्र सिंह नेगी ,प्रदीप पाल, अतुल चौधरी, श्रीपाल सिंह आदि आदरणीय जन उपस्थित रहे।

अंत में आर. डी.काव्यकुल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रंजीत शर्मा रंग ने कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक दिनेश पाल सिंह दिव्य को हार्दिक बधाई दी और आगामी कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!