साहित्य

संत कबीर

मेंहदावल (संत कबीर नगर):

डॉ. सत्य नारायण आर्य (स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी तथा समाजसेवी) पुस्तकालय के तत्वावधान में आज पाँच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पौधे रोपित करके मनाया गया l पुस्तकालय के संस्थापक एवं प्रसिद्ध कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति ने इस अवसर पर अपने प्रांगण में उपस्थित लोगों क्रमशः विजय चन्द्र, युवा कवि छेदी लाल वर्मा, अनिकेत वर्मा, आर्यन वर्मा, आर्यमन, आदर्श, कवि श्याम कार्तिकेय द्वारा औषधीय पौधे रोपित करवाये जैसे नीम, पीपल, घृत कुमारी, पुनर्नवा, पुदीना, भूमि आंवला तथा सदा बहार आदि l इस अवसर पर पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया l प्रवीण राय अपने बेटे सुमित राय के साथ आये और दो पौधे लेगये, सावित्री देवी अपने पौत्र शिवम के साथ आयीं और दो पौधे ले गईं l श्याम कार्तिकेय भी तीन पौधे ले गये l विजय चन्द्र भी चार पौधे ले गये l इस तरह पौधरोपण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया l पौधारोपण कार्यक्रम सफल बनाने के लिये संयोजक ईश्वर चन्द्र विद्या वाचस्पति ने सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!