*आभार पत्र*
आदरणीय
देश-विदेश के सभी साहित्यकारों, संपादकों, मीडिया कर्मियों शिक्षाविदों, समाजसेवियों, माताओं, बहनों, वृद्धजनों, युवाओं और बच्चों,*
*आप सभी को मेरे हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार एवं सादर अभिनंदन।*
*आप सभी ने मेरे जन्मदिन को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक रूप प्रदान किया। लगातार 5 घंटे तक चले ऑनलाइन कवि सम्मेलन में अपनी बहुमूल्य उपस्थिति देकर, शुभकामनाएं देकर आपने इस दिन को मेरे जीवन का सबसे सुंदर दिन बना दिया।*
*वरिष्ठ से वरिष्ठ जन 3 से 4 घंटे तक इंतजार करके भी अपनी बारी पर दो शब्द कहने के लिए रुके रहे। कितने हमारे महान रचनाकार शारीरिक अस्वस्थत्ता के बावजूद घंटो इंतजार करने के बाद विभिन्न पटलों पर अपना स्नेह आशीर्वाद और मार्गदर्शन देकर बिना कुछ कहे चले गए,यह सब स्नेह और सम्मान मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है।*
*मैं _डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’_, दूरसंचार विभाग एवं बीएसएनएल में प्रथम श्रेणी अधिकारी के रूप में सेवा देते हुए तारों को जोड़ने के साथ-साथ देश-विदेश के साहित्यकारों को जोड़ने का कार्य करता रहा। कई केंद्रीय एवं प्रादेशिक संगठनों का नेतृत्व करते हुए साहित्यिक सेवा का परम सौभाग्य मिला।*
*रायबरेली हृदयतल की गहराइयों से आप सभी का पुनः आभार व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और साहित्य की गंगा ऐसे ही बहती रहे।*
*आपका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।*
*सादर*
*डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’*
*संस्थापक, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच, रायबरेली
प्रधान संपादक, हँसवाहिनी पत्रिका प्रकाशन समूह
सर्किल वाईस प्रेसिडेंट, आल इण्डिया रिटायर्ड बीएसएनएल एग्जिक्यूटिव वेलफेयर एसोसिएशन, उप्र टेलीकॉम सर्किल *
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी AIBSNLEWA, RAEBARELI, UP Telecom
9260996977
9450944945 व्हाट्सअप
Email sns.bsnl@ gmail.com
फेसबुक id
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच
शिवनाथ सिंह
भारत
इंस्टाग्राम @shivnathsingh, @sns. bsnl
*15 जुलाई 2026




