
श्री हरि रमे पवित्र पुरी स्थल
चारों धामों में ये प्रमुख स्थल
रथ में विराज चले मौसी के द्वार
चले बहन भाई संग पालनहार
आषाढ़ मास द्वितीय कृष्ण पक्ष
धूमधाम से होती जगन्नाथ यात्रा
पहन सुगंधित सुमनो का हार
चले बहन भाई संग पालनहार
हर वर्ष होए जगन्नाथ रथ यात्रा
दर्श होते कृष्ण बलदेव सुभद्रा
दृष्टि से करते पतितो का उद्धार
चले बहन भाई संग पालनहार
कारे – पीत वस्त्रों से सुशोभित
करे ज़न-ज़न के मन को मोहित
भीड़ उमड़ पड़ी दर्शन को अपार
चले बहन भाई संग पालनहार
मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’




