गुरु पूनम अब आ रही है,हो जाओ तैयार ।
उत्सव जैसे हमें मनाना,सब मिल करो विचार।।
रोली चंदन तिलक लगाकर,माला हम पहनायें।
गुरु पूजा करने के खातिर,आओ थाल सजायें।
हम सब मिलकर करें वंदना,भेंट करें उपहार।।
राह सत्य की सदा दिखाते,देकर सच्चा ज्ञान।
उनके पद चिन्हों पर चलकर,बनते हैं विद्वान।।
गोबिंद से पहले गुरु को,माने सब संसार।।
भक्तों की पीड़ा को गुरुवर,हर लेते हैं आप।
अन्तर्मन में दीप जलाकर,दूर करें संताप।।
गुरु कृपा से भाग्य बदलते,होते भव से पार।
गुरु पूनम अब आ रही है,हो जाओ तैयार।।
—— सुभाष चन्द्र शर्मा
🌹🌻🌼🌸🌺🏵️💮🪷🌹




