
गुरुकुल
गुरुकुल से चलती आई परंपरा
गुरु का हम मान बढ़ाते हैं!!
शिक्षक ही है इस दुनिया में
शिक्षा की अलख जगाते हैं!!
निरक्षर को साक्षर करते,
राष्ट्र उन्नति पाते हैं!!
बाद ईश्वर के इस दुनिया में
शिक्षक पूजे जाते हैं!!
सही गलत का ज्ञान यह देते
सद्चरित्र निर्माण कराते हैं!!
शिक्षक ही है इस दुनिया में
शिक्षा की अलख जगाते हैं!!
बेरोजगार को रोजगार दे
साधन संपन्न बनाते हैं!!
स्वरचित- राजीव त्रिपाठी
उदयपुर राजस्थान



