Uncategorized

साहित्यकार डॉ.उदयराज मिश्र के 28 वें काव्यसंग्रह का विमोचन

अम्बेडकरनगर।जानेमाने साहित्यकार शिक्षक तथा वक्ता डॉ.उदयराज मिश्र के 28 वें काव्यसंग्रह “शब्दांबर” का आज अंतरराष्ट्रीय रामायण सेंटर,मॉरिशस के पूर्व आचार्य पंडित राकेश पाण्डेय एवं भागवताचार्य पंडित गर्गाचार्य ने व्यास पीठ से उद्घोष पूर्वक किया।इस अवसर पर क्षेत्र के बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


ज्ञातव्य है कि उक्त श्री मिश्र जिले के प्रतिष्ठित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता तथा आरएसएस के आनुषंगिक संगठन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के माध्यमिक संवर्ग के अयोध्यामंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान शिक्षाविद हैं।श्री मिश्र के अबतक 27 साझा काव्यसंग्रह तथा सहस्राधिक स्तंभ एवं लेख देश विदेश में प्रकाशित हो चुके हैं तथा अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या में उनके साहित्य पर अब शोध कार्य भी शुरू हो चुका है।
आज काव्यसंग्रह के विमोचन के अवसर पर वेदाचार्य पंडित रामनारायण मिश्र सहित अनेक याज्ञिक और विद्वान उपस्थित थे।काव्य संग्रह के विमोचन पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी,वित्त एवं लेखाधिकारी सुश्री सरिता,प्रधानाचार्य डॉ.कप्तानसिंह, डॉ.अजय श्रीवास्तव ,उमेश कुमार पाण्डेय सूर्य प्रताप सिंह,डॉ.विनय कुमार,महासंघ के मंडलीय संगठन मंत्री सत्यदेव तिवारी जिला महामंत्री अरुण प्रकाश उपाध्याय सहित क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!