
मित्र महत्वपूर्ण
मित्र जीवन मर्म
मित्र मे भगवान
मित्र से संसार है!!
मित्र जीवन इत्र
मित्र जीवन मूल्य
मित्र सम्बन्ध सर्वग्य
मित्र सम्बन्ध सर्वत्र
अभिमान है!!
मित्र रहित नेत्र हीन
मित्र रहित विवेक हीन
मित्र व्यवहार सत्कार
मित्र जीवन सत्यार्थ है!!
मित्र मिथ्या पर प्रहार
मित्र जीवन का पथ
मित्र जीवन पथ प्रकाश
मित्र अवनि अम्बर सृष्टि
ब्रह्माण्ड है!!
मित्र दो हृदय एक
हाथ साथ शक्ति सर्वथा
मित्र जीवन महिमा
मित्र जीवन गरिमा
मित्र जीवन प्राण है!!
मित्र परस्पर अक्सर
नहीं सदैव स्वांस
धड़कन प्राण है!!
मित्र यथार्थ
मित्र वास्तव
मित्र शाश्वत निरंतर
मित्र निर्मल पल प्रहर
निर्विवाद संबंध
संसार है!!
मित्र त्याग तप
मित्र अतीत भविष्य अब
मित्र धमनियों मे बहता रक्त
संचार है!!!
मित्र जिवंत जाग्रत
पूर्ण सम्पूर्ण धैर्य धारा
जीवन उत्सव उत्साह है
मित्र प्रारबद्ध परोपकार है!!
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!




