साहित्य

युवाओं के प्रेरणास्रोत युवा संत स्वामी विवेकानन्द जी

ज्ञान विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

वेद वेदांतों के प्रकाण्ड विद्वान,बहुत ही प्रतिभाशाली।
विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु,नरेंद्र दत्त भाग्यशाली।।

विवेकानंद के सतगुरु श्री,रामकृष्ण परमहंस जी रहे।
सतगुरु से जीवन में स्वामी जी,काफी प्रभावित रहे।।

स्वामीजी अपने गुरु के सुयोग्य,सदाचारी प्रिय शिष्य।
धर्म कर्म आचरण से निर्मल,स्वामी परमप्रिय शिष्य।।

स्वामी जी ने अपने गुरु से ही,जीवन में ये भी सीखा।
जगत के सर्व जीवात्मा,परमात्मा का अंश है सीखा।।

मानव तन पाए जब मनवा,करें जरुरतमंदों की सेवा।
इन्हें मदद सेवा देना जानें,परमात्मा की सच्ची सेवा।।

रामकृष्ण परमहंस के,निर्वाण बाद स्वामी विवेकानंद।
भारतीय उप-महाद्वीपों के,दौरों से पाए ज्ञान आनंद।।

ब्रिटिश भारत की,स्थिति-परिस्थिति का लिए संज्ञान।
गहन सूक्ष्म अध्ययन का,प्रत्यक्ष लाभ का पूर्ण ज्ञान।।

स्वामी विवेकानंद ने,रामकृष्ण मिशन किया स्थापित।
देश विदेश में एक नहीं,अनेक शाखाएं की स्थापित।।

गुरु नाम से स्थापित शाखाएं,आज भी वो संचालित।
सनातन हिंदूधर्म संस्कृति,वैदिक आध्यात्म चालित।।

अपने भाषण से हिन्दू और,सनातन धर्म को विश्व में।
विवेकानंद ने सार्वभौमिक,पहचान दिलाया विश्व में।।

इन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका,इंग्लैण्ड और यूरोप में।
हिन्दू दर्शन सिद्धांतों का,वृहद प्रसार किया विश्व में।।

कई निजी सार्वजनिक,व्याख्यानों के किए आयोजन।
युवा साधु का उत्कृष्ठ धर्म,ज्ञान का सफल अयोजन।।

स्वामी विवेकानंद जी के,मधुर वाणी में भी सम्मोहन।
शिकागो धर्मसंसद में,जीते हैं सबके दिल मनमोहन।।

भारत में स्वामी जी को,एक देश भक्त युवा संत मानें।
इनका जन्मदिन ही,राष्ट्रीय युवा दिवस रूप में जानें।।

12जनवरी को देश में सभी,राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते।
12-18 जनवरी राष्ट्रीय युवा सप्ताह,हर्ष से हैं मनाते।।

*उठो जागो स्वयं जाग कर,औरों को भी है जगाओ*
*तब तक न रुको जब तक,ये लक्ष्य प्राप्त न जाए।।*

युवा संत स्वामी विवेकानंद,जी के जनम दिवस पर।
आपको सपरिवार मेरी,ढेरों हैं दिली शुभकामनाएँ।।

शत शत नमन कोटि कोटि,वंदन मेरा है स्वामी जी।
राष्ट्रीय युवा दिवस की,आप सब को है मेरी बधाई।।

ज्ञान विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता-पी.बी. कालेज,प्रतापगढ़,उ.प्र.
(कवि लेखक शिक्षक समीक्षक साहित्यकार व समाजसेवी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!