साहित्य

सरस्वती वंदना

डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय

मां सरस्वती वंदना करें
विद्या ज्योति जगे
तुम्हारे लिए

वीणा वादिनी शारदा माता
अक्षर पुष्प खिले
तुम्हारे लिए

पीत वसन शोभित माता
ज्ञान प्रभा फैले
तुम्हारे लिए

हंस वाहिनी करुणामयी शारदा
बुद्धि विवेक दे
तुम्हारे लिए

शारदा शुभ चरण कमल
अज्ञान तम हरे
तुम्हारे लिए

वीणा मधुर नाद गूंजे
चित्त शुद्ध करे
तुम्हारे लिए

मां सरस्वती कृपा बरसे
मेधा तेज बढ़े
तुम्हारे लिए

श्वेत कमल आसन शोभे
पावन भाव जगे
तुम्हारे लिए

शारदा वाणी मधुर बहे
शब्द संस्कृत हों
तुम्हारे लिए

बुद्धि प्रज्ञा दायिनी माता
विवेक दीप जले
तुम्हारे लिए

वीणा धारिणी वागीश्वरी शारदा
ज्ञान सरिता बहे
तुम्हारे लिए

मां शारदे चरण वंदन
श्रद्धा सुमन अर्पित
तुम्हारे लिए

अक्षर ब्रह्म स्वरूपा माता
वाणी शुद्ध करे
तुम्हारे लिए

वाग्य देवी करुणा सिंधु
अज्ञान दूर करे
तुम्हारे लिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!