यूपी

तिरंगा रैली निकालकर मनाया गया मतदाता जागरूकता दिवस

तिरंगा मार्केट में सभी व्यापारियों दुकानदारों ने तिरंगा रैली निकालकर मतदाता जागरूकता दिवस मनाया। सभी को अपना वोट बनवाने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देने का आह्वान किया।
नगर के तिरंगा मार्केट में मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली तिरंगा मार्केट से यशोदा मार्केट, यशोदा चौराहा, टेंपटेशन, रिलायंस पेट्रोल पंप होते हुए वापस तिरंगा मार्केट में समाप्त हुई। इस अवसर पर तिरंगा मार्केट के प्रधान नोमान ने कहा कि हम सबको अपना वोट बनवाने के लिए तथा मतदान के दिन वोट डालने के लिए सजग और जागरूक रहना चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है जागरूक मतदाता। उप प्रधान दुर्वेश सैनी ने प्रदेश में चल रहे एस आई आर में अपने स्तर से मदद करने अपने साथी मित्रों बस्तियों के लोगों को वोट बनवाने और सही जानकारी उपलब्ध कराने को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हम सब मतदान के प्रति जागरूक बने और यह जागरूकता अपने स्तर से अपने मोहल्ले नगर बस्ती में फैलाएं। नाजिम एडवोकेट ने मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर तिरंगा मार्केट में तिरंगा रैली निकालने पर सभी व्यापारियों दुकानदारों को धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्र व समाज के कल्याण के लिए विकसित करने के लिए अपने स्तर से हर प्रयास करने का आह्वान किया। रैली में उसामा, अमान, हाजी हबीब, मोहम्मद आबिद हुसैन, मोहम्मद आजम, अजीम, हाजी बब्बू खान, तसलीम सलमानी, मोहम्मद अर्सलान आदि ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व हाजी बब्बू खान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!