
पोते ने दादा से पूछा,
दादा मुझे बताना,
कूद रहे पेट में चूहे
क्यों जाता यह माना?
दादा बोले , कोई जन जब
होता ज्यादा भूखा,
मिले काम से पहले खाना
हो जो रूखा-सूखा।
उसी व्यक्ति के बारे में ही
कहते सब हैं ऐसे,
कूद रहे पेट में चूहे
करे काम यह कैसे?
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ चंदौसी
मो ०- 8433013409
दिनांक- 27-1-2026




