म.प्र. विद्युत कर्मचारी फेडरेशन की बैठक 1 फरवरी को उज्जैन में होगी
इंदौर। म.प्र. विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की प्रांतीय
कार्यकारिणी की बैठक 1 फरवरी को उज्जैन में होगी।
जिसमें समस्त पदाधिकारी-सदस्य, कर्मचारी व पेंशनर्स
शामिल होंगे। बैठक उज्जैन के आफिसर क्लब मुख्य अभियंता कार्यालय के पास MPEB ज्योतिनगर कालोनी (जीडीसी कालेज के सामने दशहरा मैदान उज्जैन) में प्रातः 11 बजे से
आरंभ होगी। बैठक में अनेक मुद्दों पर व संगठन संबंधी विचार विमर्श होगा। श्रम कानूनों में बदलाव, विभिन्न पदों की वेतन विसंगतियां, कंपनी की नियमित नियुक्ति में संविदा, आउटसोर्स
वर्कर्स का आरक्षण, पदों को समाप्त करने पर अनुकंपा नियुक्ति
पर क्या कार्यवाही, पेंशनर्स की महंगाई राहत पर फेडरेशन ने क्या किया और आगामी क्या करेगी आदि मुद्दों पर गंभीरता से
विचार किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा ने देते हुए बताया कि बैठक के लिए उज्जैन क्षेत्र के झोनल सचिव रामेश्वर गांगे सहित सहयोगी टीम मुस्तैदी से कार्यरत है।
मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ
फेडरेशन शाखा-इंदौर
समाचार, सादर प्रकाशनार्थ,
दिनांक 29.01.2026




