फेडरेशन की प्रांतीय बैठक उज्जैन में संपन्न-
विद्युतकार्मिकों के हक में फेडरेशन निरंतर सक्रिय- पाठक

इंदौर/2 फरवरी,
मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक एवं खुला अधिवेशन महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में एक फरवरी कोआयोजित हुआ जिसमें संगठन की पूर्व कार्यकारिणी के प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की गई एवं आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा के लिए पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की नीति तय की गई।
इसके पश्चात खुला अधिवेशन शुरु हुआ जिसका आगाज फेडरेशन उज्जैन के झोनल सचिव रामेश्वर गांगे के स्वागत अभिनंदन संबोधन से हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री राकेश पाठक के अलावा सर्वश्री खूबचंद शर्मा मंदसौर, लक्ष्मणसिंह राजपूत दमोह, सुरेशबाबू खरे छतरपुर, आर.के. कौशिक ग्वालियर, अबसार एहमद शाजापुर, किशोर चौहान सारणी, अनूप वर्मा जबलपुर, दिनेश दुबे, मनोज पाठक, आदि के अलावा उज्जैन, बड़नगर, देवास, खाचरोद, मंदसौर, नागदा, रतलाम, शुजालपुर, शाजापुर, महिदपुर, तराना, आगर, बदनावर, उज्जैन ग्रामीण, शहर संभाग के कर्मचारियों और इन्दौर से जे. एल. जोशी, संजय शकरगाये, यू. एस. राजपूत , मदन वर्मा माणिक, विरेन्द्र मिश्रा आत्माराम खरेडिया, रुनीजा के संजय प्रजापत शामिल हुए।
महामंत्री राकेश पाठक ने कहा कि आउटसोर्स वर्कर्स की विद्युत दुर्घटना आमबात हो गई है, संविदा कर्मचारियों की सेवा का सही मूल्यांकन नहीं हो रहा है, नियमित कर्मचारीयों के वेतन में विसंगतियां है, पेंशनर्स के साथ अन्याय हो रहा है, इन सभी समस्याओं पर विस्तार से अवगत कराते हुए, इनके निदान के लिए फेडरेशन ने क्या-क्या, किस-किस स्तर पर कार्यवाही की यह विस्तार से बताया और मुख्यमंत्री से बैठक के लिए आग्रह कर सकारात्मक परिणाम के लिए प्रयास कर सम्मानजनक निर्णय कराने की बात भी कही। बड़नगर के उमाशंकर मेहता ने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया, संचालन एन के यादव ने किया।
मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
(जबल




