साहित्य

होली मस्तों की टोली….!

मदन वर्मा " माणिक "

होली मस्तों की टोली फागुन के गीत सुनाऐं,
सब नाचें गायें, मन हर्षाये, आनंद मनाऐं,
त्योहार होली का आया रें !

निकालो रंगगुलाल, रंगेंगे जमकर गाल,
ओ रंग बरसाये, मन भरमाये, मारेरे,
रंगभरी पिचकारी, मस्तों की टोली,
हुड़दंग मचाये, धरती हुई गुलाबी लाल,
त्योहार होली का आया रें !

झिड़की सी बोली, प्यारे ताने सुनाये,
करे बरजोरी, रंगों से रंग भीगे सारे कपड़े,
घर आंगनहोली रे होली हम मस्तों की टोली,
त्योहार होली का आया रें !

आयारे, आयारे फागुन का महिना आयारे,
भायारे, भायारे रंगों का त्योहार भायारे,
त्योहार होली का आया रें !

– मदन वर्मा ” माणिक ”

इंदौर, मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!