
केवल कांच नहीं होती है चूड़ियां
नारी का श्रृंगार होती है चूड़ियां
हर रंग की होती है चूड़ियां
लाल ,पीली ,हरी ,नीली ,होती है चूड़ियां
सुहाग की पहचान है चूड़ियां
भाई का प्यार है चूड़ियां
पत्नी की आवाज है चूड़ियां
पति की धड़कन है चूड़ियां
नन्ही परी की मुस्कान है चूड़ियां
नजर का नजरबट्टू है चूड़ियां
दुल्हन की कलाई पर सजती है चूड़ियां
करवाचौथ, वटसावित्री व्रत का मान है चूड़ियां
भारतीय परिधान की संगिनी है चूड़ियां
साजन के आंगन की खनक है चूड़ियां
ममत्व का रुप होती है चूड़ियां
प्रिया काम्बोज प्रिया ✍🏻
सहारनपुर उत्तर प्रदेश


