
आज बहुत महत्वपूर्ण है
पर कल में आकर्षण होता है
मोहित करता है सदैव कल
आने वाला हो या बीता कल
आज भी बेहतर हो जायेगा
जब कल में बदल जाएगा
आज में कमी ही लगती है
दूरी सदा आकर्षित करती है
समय दूरी पर है सब निर्भर
दूर है जो वही सबसे बेहतर
अच्छा बुरा सब वक़्त पर निर्भर
मूल्यवान,जो खास न था कल
पुराने दिन रहते हैं स्मरण
भविष्य होता है आशा पूर्ण
सीखाते, पुराने दिन भी बहुत
रहो ,भूत भविष्य मेल सहित
मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’




