https://thegramtoday.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयूपी

दुर्घटना मे इकलौते पुत्र की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक 24 वर्षीय धनंजय निषाद

अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा (बलुवहवा) गांव निवासी धनंजय निषाद (24) पुत्र स्वर्गीय रन्नू निषाद बुधवार की शाम करीब छह बजे अपनी बाइक से घरेलू सामान लेने बस्तीभुजबल बाजार गए थे। बाजार से सामान लेकर वापस घर लौटते समय टीपीएस विद्यालय के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।हादसे में धनंजय निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपनी मां-बाप का इकलौता औलाद था तीन बहनें थी जिनकी शादियां हो चुकी है की मां कुमारी देवी ने अहरौला थाने में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि धनंजय निषाद तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक की मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया प्राथमिक की दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!