ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर मंदिर की मशीन को ठीक कराया

अहरौला। विकासखंड के अंतर्गत मतलूबपुर ग्राम सभा में काली माता मंदिर पर इंडियामार्का हैंडपंप श्रद्धालुओं और के सुविधा व पूजा-पाठ कडाही चढ़ाने के लिए पानी की व्यवस्था के लिए लगाई गई थी जो महीनों से खराब पड़ी हुई थी नवरात्र वहां बड़ी संख्या में लोग धूप दीप और पूजा पाठ के लिए पहुंचते हैं मंदिर के पुजारी रामनेत गिरी ने नवरात्र से पहले मशीन ठीक करने के लिए ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से मौखिक रूप से जानकारी दी थी ग्राम प्रधान सच्चिदानंद मोदनवाल और सचिव संतोष यादव से मौखिक रूप से की थी दोनों लोगों द्वारा मशीन बनवाने के लिए आश्वासन दिया गया था लेकिन समय बीतता गया और गर्मी भी जोरों पर हो गई जिससे मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु को काफी समस्या हो रही थी इस बात की जानकारी होने पर कुछ लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा कर लगभग ₹3500 खर्च कर मशीन को ठीक कराया गया जिसे कहीं ना कहीं ग्राम सभा के विकास के लिए ग्राम प्रधान और सचिव अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन नहीं कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों जनहित और धार्मिक काम में भी सक्रियता ना दिखाने के कारण आक्रोश है। ग्राम प्रधान सच्चिदानंद मोदनवाल का कहना है की मंदिर के पुजारी के द्वारा इसकी जानकारी दी गई थी और मिस्त्री भी भेजा गया था लेकिन उससे पहले कुछ लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा कर मिस्त्री को बुलाकर मशीन को बनवाया जा रहा था।


