
लकसर/ कथित खानदानी फार्मूले से बनाया गया दर्द का तेल बता कर खुलेआम बेचा जा रहा है मजे की बात है कि बिना लेवल की शीशी के तेल का पांव से सिर तक हर प्रकार के दर्द में आराम करने का प्रचार भी किया जा रहा है जबकि चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि इस प्रकार की दवाइयां प्रमाणित नहीं होती हैं।
पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने पुल के नीचे पुरानी सब्जी मंडी के पास खुलेआम हर प्रकार के दर्द में आराम करने वाला बताकर तेल बेचा जा रहा है इस तेल की शीशी के ऊपर कोई भी लेवल नहीं लगा हुआ है इससे पीड़ित तेल बनाने वाली फर्म और तेल बनाने मे प्रयुक्त औषधीयों से अपरिचित ही रहा जबकि तेल विक्रेता पांव से सिर तक शरीर में होने वाले हर प्रकार के दर्द में तेल से आराम होने का प्रचार कर रहा है।
अब सवाल उठता है कि जो तेल घुटनों के दर्द में आराम करता है क्या वह तेल छाती के दर्द और सिर के दर्द में भी आराम करेगा ये बात संशय पैदा करती है और उस पर भी शीशी के ऊपर कोई लेवल ना लगा हो तो कोढ में खाज वाली बात हुई।
बड़ा सवाल है कि यह सब कुछ खुली सड़क पर हो रहा है इस पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है कहां है चिकित्सा विभाग और प्रशासन क्या कर रहा है यह सुलगते सवाल हैI




