साहित्य

परिकल्पना

सुषमा श्रीवास्तव

न जाने कितने दिनों से बुन रही थी एक ख्वाब।
कोई तो आये मेरे ज़िन्दगी मे  लाजवाब।।
अचानक ही आया कोई अनदेखा अनजाना।
लग रहा था जैसे हो मानो जाना पहचाना।।
एक दूजे को पसंद कर भरी हमने हामी।
जैसे दिल के धड़कनों की आवाज हमने जानी।।
आशीर्वाद से सबके हुई हमारी सगाई।
सबने दी हमको ढेर  सारी बधाई।।
लेकर सबकी शुभकामनाएँ, चल दिए सफर पर।
कर्म से आगे देखा नहीं, इस प्रेम-डगर पर।।
रचयिता- सुषमा श्रीवास्तव, मौलिक रचना,सर्वाधिकार सुरक्षित, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर,उत्तराखंड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!