
अनुभव कहता है कि परवाह करने
वाला मित्र, दर्द समझने वाला पड़ोसी,
और इज्जत करने वाले रिश्तेदार ये
बहुत भाग्यवान लोगों को मिलते है।
अनुभव यह भी कहता है कि यदि
मित्र, पुस्तक, रास्ते और सोच सही
मिल जाते हैं तो ज़िंदगी निखर जाती है,
और ग़लत हों तो ज़िंदगी बिखर जाती है।
हवा का रिश्ता तो सबसे होता है,
बिना हवा के कोई जी नहीं पाता है,
जिसके आसपास भी रिश्ते की हवा
होती है वह ख़ामोश कहाँ रह पाता है।
मैने रोज़ मेथी दाना खाने के लिए
मित्रों को अपनी सलाह दे डाली,
कुछ मित्रों को सलाह पसंद आयी,
तो किसी ने अपनी शंका बता डाली।
बोले मेथी दाने खाना अच्छा होता है,
पर समस्या है गिनती करने की और
दाँतो से से चबाने की, क्योंकि साबुत
निगलने से पूरा फायदा नहीं होता है।
मैने कहा गिनती एक दिन कर लें और,
साबुत नही तो पाउडर करके लीजिये,
समस्या का यही उचित समाधान है,
“जिन खोजा तिन पाईयाँ” यही तो है ।
वैसे मेथी कोलस्त्राल कम करती है,
मधुमेह पर नियंत्रण भी करती है,
रक्त चाप की बीमारी नहीं होने देती है,
आदित्य मेथी सब तरह स्वस्थ रखती है।
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
लखनऊ




