
मैने देखा है इश्क़ में
अब लोग अपने ईमान
से गिर जाते हैं,
चढ तो जाते है पर उतरते
हुए एक दीवार से गिर
जातें है,
जो गिराए नहीं गिरते
वो भी एक दिन प्यार
से गिर जातें हैं,
तेरी बातों का बुरा मान
के मर जाएंगे हद से
ज़्यादा तुझे पहचान के
मर जाएंगे,
झूठ के साथ ज़रा और
सफर करने दे हम जो
ठहरे तेरा सच जान के
मर जाएंगे,
संगीता वर्मा
कानपुर उत्तर प्रदेश



