
बहुत फर्क है पत्नी और प्रेमिका में।
प्रेमिका रात भर सोने नहीं देती ।
पत्नी रात को जगने नहीं देती।
लड़ती है पत्नी, अगर रात को मोबाइल में उलझो तो।
प्रेमिका भी लड़ती है अगर रात में ऑनलाइन ना दिखो तो।
परेशान हो जाती है पत्नी अगर खाना ना खाओ तो।
शाबाशी देती है प्रेमिका तीन दिन से लगातार भी डाइटिंग पर आ जाओ तो।
खुश होती है प्रेमिका अगर उसे बाहर शॉपिंग कराओ तो!
घबरा जाती है पत्नियां यदि बाहर ज्यादा पैसे उड़ाओ तो।
यह सब कहने की बातें हैं कि मजा तभी आता है जब पत्नी मायके जाती है।
सच तो यह है कि उसके जाते ही घर की रौनक और सुख, शांति भी छिन जाती है।
प्रेमिका एक खूबसूरत ख्वाब थी माना,
लेकिन हकीकत पत्नी ही होती है।
प्रेमिका तो दूसरी भी आ सकती है लेकिन घर की जरूरत तो पत्नी ही होती है।
मधु वशिष्ठ फरीदाबाद हरियाणा




