साहित्य

मजदूर राष्ट्र निर्माता

डा. बिन्देश्वर प्रसाद गुप्ता

1 मई – मजदूर दिवस पर विशेष
—————————————

मजदूरों की किस्मत में है।
बस ! गुड़ , प्याज और रोटी ।।

अपने बच्चों – पत्नी को ।
छोड़ , जाते परदेस को ।।
जी – तोड़ मेहनत करते ।
पहले , तब पाते ‘ कैश ‘ को ।।

खून – पसीने की कमाई ।
फिर भी , सुनते खरी-खोटी ।।

यदि मजदूर नहीं होंगे तो ?
…मजदूर , हाथ बाँध ले तो ?
मत गुमान कर तू इतना कि ,
मजदूर हड़ताल कर दे तो ?

रह जायेंगी धरी की धरी ।
योजनायें मोटी – मोटी ।।

मत कर मजदूर को मजबूर ।
कि होना पड़े , तुमसे दूर ।।
उसकी मज़बूरी को समझ ।
उसकी बातें , मान जरूर ।।

मजदूर दिलाये , बिंदेश्वर ।
देश को सफलता की चोटी ।।

मजदूर , राष्ट्र – निर्माता ।
और है , भविष्य – निर्माता ।।
मजदूर को भी दो , सम्मान ।
वही विश्वकर्मा, अन्नदाता ।।

मजदूर दिवस पर पूरा देश ।
नमन कर रहा है , कोटि-कोटि ।।

– डा. बिन्देश्वर प्रसाद गुप्ता
पटना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!