
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अल्का सिंह आज किसी पहचान की मोहताज़ नही हैं , इन्होंने बहुत कम समय मे ही सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी खासी फैन फालोविंग बना ली हैं। अल्का सिंह जी की जन्मभूमि देवरियाँं जिला है,इनकी पढाई लिखाई सब देवरियाँं जिले से ही पूरी हुई है।
इनकी मातृ भाषा भोजपुरी है ।
और ये भोजपुरी भाषा को अपनी कमजोरी नही बल्कि भोजपुरी भाषा को अपने टैलेंट के साथ मे प्रयोग करके खुद का एक अलग पहचान बना चुकी हैं।
भले ही ये भोजपुरी भाषी हो फिर भी भोजपुरिया होने की वजह से खुद को हिंदी या अन्य भाषी लोगो से कमतर कभी नही समझती हैं।
ये खुद को भोजपुरी भाषी होने का गर्व महसूस करती हैं, यही कारण है की आज अलका सिंह अपनी समस्त रील भोजपुरी भाषा संवाद के आधार पर ही बनाती है।
जिसकी वजह से भोजपुरी भाषी लोग इनके रील को बड़े चाव से देखते हैं।
एक तो भोजपुरी भाषा उपर से अलका सिंह की खनकती
आवाज़ दोनों के मिलन से बनी रील वीडियो जब दर्शको के मोबाइल स्क्रीन पर दिखती है तो ….चुम्बक् की तरह मोबाइल स्क्रीन से दर्शक चिपक जाते हैं।
इनकी बहुत सी रील पर मिलियन मे दर्शक आते रहते हैं।
आज के समय मे अधिकतर कंटेंट क्रियेटर अश्लीलता की उंगली पकड़कर ही आगे बढ़ते या वायरल होते हैं।
जबकि अलका सिंह जी इस रूढ़ि को तोड़कर ये साबित कर चुकी हैं की….मेहनत और खुद के टैलेंट पर भरोसा हो तो बिना अश्लीलता परोसे ही ही वायरल हो सकते हैं, और अच्छे खासे नाम कमा सकते हैं।
अश्लीलता फैलाने वाले यू ट्यूबरो और शोसल मीडिया इंफ्लुएंसरो को अलका सिंह से सीखनी चाहिए बिना अंग प्रदर्शन के भी सोशल मीडिया पर अपने टैलेंट से नेंम और फेम दोनों ही कमाया जा सकता है।
कुल मिलाकर साफ सुथरी भोजपुरी रील क्रिएटर हैं
अल्का सिंह।
नीरज कुमार सिंह
देवरियाँं ,उत्तर प्रदेश




