साहित्य

पुणे में हिंदी साहित्य हेतु

डॉ मंजु गुप्ता

साहित्य जगत में सीता ट्रस्ट द्वारा आयोजित 106 किताबों का सामूहिक विमोचन समारोह ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। नई पीठ स्थित पत्रकार भवन ऑडिटोरियम में डॉ शंकर घनश्याम दास अंदानी के संपादन में माँ की ममता में 140 रचनाकारों की 15121 कविता हैं । डॉ मंजु गुप्ता की इसमें 54 कविताएँ विविध छंदों में है और इस महाग्रँथ की भूमिका -समीक्षा की है।

इस विराट समारोह में डॉमंजु गुप्ता विशेष अतिथि थी। डॉमंजु गुप्ता ने माता की महिमा में दोहे से काव्य पाठ शुरू किया ।श्रोताओं की तालियां बटोरी और चारों युगों में मातृ संस्कृति की महत्ता, संस्कार के बारे में बताया । हमें अपनी सनातन संस्कृति की और लौटना है। तभी हम वृद्धाश्रम पर रोक लगा सकेगें। माता को सम्मान देना होगा। डॉ मंजुगुप्ता अन्य अतिथियों का मराठा फेटा बाँधकर स्वागत किया।

डॉमंजु गुप्ता ने इस समारोह में आयोजक डॉ शंकर जी को श्री फल और शॉल पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड्स संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागी लेखकों और विशिष्ट अतिथियों को प्रमाणपत्र दिए। डॉमंजु गुप्ता को पद्मश्री श्री भीकुराम,पद्मश्रीश्री पोपटराव पवार,पद्मश्री श्री चात्रराम जी पवार पद्मश्री श्री दादासाहेब लाड और पद्मश्री श्री विजय शाह जी , पद्मश्री श्री डॉ उदय जी देशपांडे जी , द्वारा उन्हें शील्ड , शॉल ,प्रमाणपत्र , स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

 

इस ट्रस्ट को ,समारोह को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। इस कार्यक्रम को लंदन बुक ऑफ रिकार्डस, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया।

 

 

संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!