E-Paperयूपी

बंदरों के आतंक से परेशान बाजार वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन खंड विकास अधिकारी को सौपा पत्रक

अहरौला। क्षेत्र के खजूरी बाजार में बुधवार को बडी संख्या मे बाजार वासियों ने विरोध प्रदर्शन कर बंदरों के आतंक से शासन प्रशासन से मुक्ति दिलाने की मांग की इससे पहले बीते मंगलवार को खंड विकास अधिकारी अहरौला को भी पत्रक सौप कर इस मामले का हल निकालने की भी मांग की है। खजूरी बाजार के व्यापारी श्रीनाथ टोपी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया श्रीनाथ टोपी ने बताया कि कई महीनो से बड़ी संख्या में बाजार में बंदरों ने आतंक मचा रखा है जिससे बाजार वासी खासे परेशान है यहां तक की अगर भूल से घर का दरवाजा खुला रहा तो बंदर घर में घुस जा रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं और भारी सामानों के नुकसान भी कर रहे हैं इतना ही नहीं बच्चों पर भी हमला कर दे रहे हैं लोगों का भोजन करना भी मुश्किल हो गया है अब तक कई किशोरों व बच्चों पर बंदरों ने हमला कर दिया है और जख्मी कर दिया जिन्हें इंजेक्शन लेना पड़ा है बाजार वासियों ने मांग की इन बंदरों के लिए शासन प्रशासन और वन विभाग कोई वैकल्पिक व्यवस्था निकले जिससे बाजार वासियों की परेशानी दूर हो सके नही तो बाजार के लोग आंदोलन के लिए मजबूर होगें। पहले यहां बंदर नहीं रहते थे मौके पर लगभग पांच दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े बंदर बाजार में मौजूद हैं जो पूरे बाजार में आतंक मचाए हुए हैं।

इस मौके पर श्रीनाथ टोपी, अशोक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, प्रदीप सोनी, प्रवीन्द्र मौर्य, अभय राज शर्मा, देवा गुप्ता, उर्मिला देवी,तारा,मीना, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!