उत्तराखंड

योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ पद्धति है : अनिल कुमार पाण्डेय

दि ग्राम टुडे/संवाददाता

देहरादून/ऑनलाइन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के तत्वावधान में आयुष मंत्रालय के सहयोग से जूम एप और यू ट्यूब एक भव्य ऑनलाइन योग संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े योग साधकों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने की। आनन्द मार्ग के वरिष्ठ संन्यासी आचार्य कल्याणमित्रानन्द अवधूत जी मुख्य अतिथि तथा श्री ललित कुमार राय एवं डाॅ. सुबाश चन्द्र पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
योग कार्यक्रम के कुशल एवं प्रभावशाली संचालन अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षिका डॉ. व्यंजना आनन्द द्वारा किया गया। उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य संचालन सफलता पूर्वक वाराणसी के प्रखर देव और निरूपण देव ने की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का समग्र विज्ञान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, असंतुलन और जीवन की बढ़ती चुनौतियों के बीच योग मानवता के लिए आशा और स्वास्थ्य का मार्ग बनकर उभरा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि पूज्य आचार्य कल्याणमित्रानन्द अवधूत जी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और ऋषि परम्परा की अनुपम देन है। योग मनुष्य को आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक उन्नति की दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति योग को अपनाए तो स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
विशिष्ट अतिथि ललित कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक पहचान है, जिसने आज विश्व स्तर पर मानव कल्याण का संदेश दिया है। योग अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से योग को अपनाने का आह्वान किया। प्रधान सम्पादक
दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारतीय ज्ञान-विज्ञान की ऐसी विरासत है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, मानसिक सुदृढ़ता और सकारात्मक जीवन दृष्टि का आधार बन चुका है। उन्होंने दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह द्वारा योग, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं एवं विद्वानों ने योग के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
योग की शुरुआत में उड़ीसा की आनन्दिता ने ओडिसी नृत्य से कार्यक्रम में रौनक ला दी।
कार्यक्रम के अंत में समूह सम्पादक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, मुख्य अतिथि आचार्य कल्याणमित्रानन्द अवधूत जी, विशिष्ट अतिथि श्री ललित कुमार राय, डॉ. व्यंजना आनन्द, डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय सहित सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं तकनीकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश विदेश के प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई अंत में दिल्ली के रिटायर अफसर अजय भल्ला ने सबको धन्यवाद देते हुए नारे से और जयकारे से कार्यक्रम का समापन किया ।
कार्यक्रम में आनंद मार्ग जागृति के योग ट्रेनर्स ने योग प्रदर्शन में आखिरी समय तक जमकर हिस्सा लिया जिसमें ब्रह्मदेव दादा, गाजियाबाद,उमेश कुमार, छत्तीसगढ़,निरुपम देव, झारखंड प्रतिभा कुमारी, झारखंड,सिंधु देवी, झारखंड,रणविजय कुमार रत्नेश, बिहार,अजय कुमार देव, ग्रेटर नोएडा,अजय कुमार भल्ला, दिल्ली इंद्राणी जाधव. सोलापुर,आयुषी कौशिक, छत्तीसगढ़ प्रमुख रहे। कार्यक्रम में राजश्री बिस्वाल, ओडिशा आशुतोष गौतम, उत्तर प्रदेश जगदीश बिस्वा , भूटान लाल मोहन प्रसाद, बिहार ललिता अग्रवाल,ओडिशा प्रेम कुमार, झारखंड संगीता कुमारी, बिहार,शालिनी, पंजाब सिंधु देवी, झारखंड सुजाता देवी, बिहार सुशांत कुमार भुइयां, ओडिशा
वर्षा साहू, भोपाल, मध्य प्रदेश
विजय कुमार, बिहार,विनीता सिंह, बिहार,सत्यनारायण, बिहार कपिल कुमार, हैदराबाद,सपना कुमारी, झारखंड,स्वर्ण लता अरोड़ा, दिल्ली,मालती परघनिया, छत्तीसगढ़,रामचंद्र सिम्पी, महाराष्ट्र, अनीता खन्दौली,मधु श्री, झारखंड,हर्षवर्धन,ओडिशा,डाॅ.अनिल शर्मा ‘अनिल’,कविवर सदानन्द प्रसाद,अभिषेक कुमार मिश्र,प्रमोद कुमार यादव,पंकज कुमार मिश्रा,दिनेश गुप्ता,संगम पाण्डेय,मधु माहेश्वरी गुवाहाटी असम,राजकुमार दी ग्राम टुडे समाचार ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश कानपुर देहात,अरविंद शर्मा, हिमाचल प्रदेश,दुर्गेश्वर राय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश,मो नसीम सीतापुर उत्तर प्रदेश,डॉ मीना कुमारी परिहार ‘मान्या’, बिहार,शेष नारायण यादव (अजय), प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश,अखिलेश तिवारी (समाचार संपादक शै.)दी ग्राम टुडे अम्बेडकर नगर,मनीष कुमार दूबे ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर दि ग्राम टुडे, प्रो. शरद नारायण खरे, मंडला, मप्र हिम्मत चोरड़िया प्रज्ञा,कोलकाता ममता गुप्ता टंडवा झारखंड,अरूण रावत सरोजनीनगर लखनऊ,सुनील कुमार महला, पिथौरागढ़, उत्तराखंड,तारकेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश,डाॅ शेषपालसिंह ‘शेष’,आगरा,अनुज प्रताप ब्यूरो प्रमुख मंडल बरेली (यूपी),अवधेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बदायूं (यूपी),प्रतिमा पाठक, दिल्ली,अंजनी कुमार दूबे सह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर दि ग्राम टुडे,अमित मिश्रा सीतापुर,उमेश कुमार कौशिक बिलासपुर छत्तीसगढ़
Sindhu Devi (Bokaro , Jharkhand),वीरेन्द्र कुमार गुप्ता Braham Dev Singh, Ghaziabad, UP,आशुतोष गौतम जिला हरिद्वार, उत्तराखंड +जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश,अजय कुमार गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश शालिनी हिमाचल प्रदेश,बृजेश कुमार सिंह सारनाथ वाराणसी (यूपी) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!