साहित्य

वृन्दावन में 

डाॅ सुमन मेहरोत्रा

मधुर प्रेम धाम की वाटिका ,देखेंगे वृंदावन में,

यमुना जल में गोता पावन, जाएंगे वृंदावन में।

 

कान्हा जी के चरणों में हम , अर्पित तन -मन कर देंगे,

भाव -अश्रु के पुष्प चढ़ाकर , सुख पाएं वृंदावन में।

 

बरसाने की गलियों में हम , रंग प्रेम के खेलेंगे,

राधा रानी को पुकार कर,गाएंगे वृंदावन में।

 

कितना प्यारा वृन्दावन है , जहां कृष्ण राधा बसते,

लीलाओं का सुमिरन करके , गीत लिखें वृंदावन में।

 

संतों की वाणी से जीवन, अपना यूँ महकाएंगे,

ज्ञान सुधा रस पीकर हम सब,निखरेंगे वृंदावन में।

 

काव्य गोष्ठी का आयोजन , शानदार होगा सुंदर,

रचनाकार पढ़ेंगे कविता , झूमेंगे वृंदावन में।

 

मन रम जाता है निधिवन में , सदा वहीं रहना चाहे ,

एक अलग दुनिया है सुख की , सुमन बसे वृंदावन में।

 

स्वरचित

डाॅ सुमन मेहरोत्रा

मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!